एल.आई.सी. के एच.जी.ए. की कोठी में दिन-दिहाड़े घुसे चोर, डॉलर व गोल्ड चुराया

Edited By Anjna,Updated: 27 Mar, 2019 07:48 AM

theft case

मॉडल टाऊन के गुरु नानक नगर में दिन-दिहाड़े चोरों ने एल.आई.सी. के एच.जी.ए. की कोठी में घुस कर 2 तोले गोल्ड व डॉलर चुरा लिए।

जालंधर: मॉडल टाऊन के गुरु नानक नगर में दिन-दिहाड़े चोरों ने एल.आई.सी. के एच.जी.ए. की कोठी में घुस कर 2 तोले गोल्ड व डॉलर चुरा लिए। चोर घर में काफी समय बीता कर गए और घर के अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। थाना नं.-6 की पुलिस को दी शिकायत में भीम सिंह निवासी गुरु नानक नगर ने बताया कि उनकी पत्नी एल.आई.सी. में अधिकारी है। सुबह के समय वह कोठी को लॉक कर जॉब पर चले गए थे। शाम को जब आए तो मेन गेट को लॉक लगा हुआ था, लेकिन अंदर के ताले टूटे हुए थे।

कोठी की दीवार छोटी होने के कारण चोर अंदर आसानी से घुसे और कमरों के ताले तोड़ कर 2 तोले सोने के गहने, डॉलर व अन्य सामान चुरा लिया। वहीं कोठी से अन्य सामान भी गायब है। कुछ समय पहले ही भीम सिंह ने विदेश जाकर अपनी बेटी की शादी की थी। उस समयके कुछ डॉलर उन्होंने अपने पास संभाल कर रखे हुए थे। 
उधर, थाना नं.-6 के प्रभारी हरजिंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज क र लिया गया है व जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस कोठी के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!