Edited By Anjna,Updated: 23 May, 2018 07:15 AM
घर में काम वाली रखी लड़की ही रोजाना घर से नकदी वह गहने चुराती रही जिसको आज परिवार के सदस्यों ने घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से काबू कर थाना-1 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त लड़की को काबू करके उससे घर से चोरी किया सामान बरामद कर लिया...
जालंधर (राजेश): घर में काम वाली रखी लड़की ही रोजाना घर से नकदी वह गहने चुराती रही जिसको आज परिवार के सदस्यों ने घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से काबू कर थाना-1 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त लड़की को काबू करके उससे घर से चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। ज्वाला नगर के रहने वाले विवेक गोगल ने बताया कि उनकी पटेल चौक में एच.एस. मीडिया नाम से दुकान है। उन्होंने करीब 5-6 दिन पहले ही घर में नंदनपुर की रहने वाली एक लड़की काम पर रखी थी।
पिछले दिनों घर से नकदी व सोने की चेन चोरी हुई थी, उन्हें काम वाली पर शक था पर यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा लिए जिसमें आज काम पर रखी उक्त लड़की चोरी की वारदात करते कैद हो गई। उन्होंने उक्त लड़की को काबू करके थाना-1 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़ी गई लड़की से सोने की चेन बरामद कर ली है। उसकी पहचान गोल्डी केरूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर लड़की से पूछताछ कर रही है।