EM ने किया सेवा केन्द्र का दौरा, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2018 10:07 AM

suwidha centre

डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा द्वारा कुछ दिन पहले टाइप-1 सेवा केन्द्र की विजिट के बाद जारी सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए ई.एम. जै इंद्र सिंह ने सोमवार को 12.30 बजे विशेष तौर पर सेवा केन्द्र का दौरा किया। बिना किसी को कोई जानकारी दिए सेवा...

जालंधर(अमित): डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा द्वारा कुछ दिन पहले टाइप-1 सेवा केन्द्र की विजिट के बाद जारी सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए ई.एम. जै इंद्र सिंह ने सोमवार को 12.30 बजे विशेष तौर पर सेवा केन्द्र का दौरा किया। बिना किसी को कोई जानकारी दिए सेवा केन्द्र पहुंचे ई.एम. ने सबसे पहले हर काऊंटर पर निजी तौर पर जाकर वहां हो रहे कामकाज की समीक्षा की तथा अपने-अपने काम करवाने आए लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। 

विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए नहीं कोई प्रबंध
टाइप-1 सेवा केन्द्र के अंदर आवेदन जमा करवाने के लिए आने वाले विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रबंध ही नहीं किया गया है। ई.एम. एक विकलांग महिला कृष्णा देवी पत्नी दर्शन लाल निवासी 393, भार्गव नगर से मिले जो अपने गैस कनैक्शन आवेदन के लिए सुबह 8 बजे से बैठी थी, मगर दोपहर 1 बजे तक उसकी बारी नहीं आई थी। ई.एम. ने फौरन डी.एम. और अन्य अधिकारियों को इस तरह की परेशानियों का स्थायी हल करने का आदेश जारी किया। 

खाली मिला आधार कार्ड काऊंटर, स्टाफ को लगाई लताड़
ई.एम. के दौरे दौरान आधार कार्ड काऊंटर खाली पड़ा हुआ था तथा वहां बैठने वाला कर्मचारी साथ वाले काऊंटर पर बैठकर दूसरे कर्मचारी के साथ गप्पें मार रहा था। काम में कोताही को देखकर ई.एम. ने उक्त कर्मचारी को खूब लताड़ लगाई और हिदायत जारी की कि अपनी सीट पर बैठकर काम करे। 

निजी कम्पनी द्वारा हाऊस-कीपिंग का ठेका होगा अलॉट
जै इंद्र ने अपने दौरे में निजी कम्पनी के अधिकारियों से सेवा केन्द्र के अंदर साफ-सफाई, शौचालयों की दयनीय हालत में सुधार, पीने वाले पानी की उचित व्यवस्था आदि के संबंध में भी चर्चा की जिसके बाद इस बात का फैसला लिया गया कि जल्द ही निजी कम्पनी द्वारा सेवा केन्द्र के लिए हाऊस-कीपिंग का ठेका अलॉट कर दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, डी.सी. और ई.एम. करेंगे निजी निगरानी
ई.एम. ने सेवा केन्द्र में बंद पड़े सी.सी.टी.वी. कैमरों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है जिसके तहत कुल 16 कैमरे इंस्टाल किए जाएंगे और सारे कैमरों का व्यू डी.सी. और ई.एम. के मोबाइल फोन पर आएगा जिससे स्टाफ के हर कामकाज पर पैनी नजर बनी रहेगी। 

30 तक सारी खामियां होंगी दूर, 22 काऊंटर चालू करने के लिए काम शुरू : जै इंद्र सिंह
ई.एम. जै इंद्र सिंह ने कहा कि नए एग्रीमैंट के अनुसार टाइप-1 सेवा केन्द्र में 22 काऊंटर चलाए जाने हैं, मगर मौजूदा समय में केवल 1& काऊंटर चल रहे हैं। डी.सी. के आदेशानुसार कम्पनी ने 22 काऊंटरों के लिए कम्प्यूटर सिस्टम इंस्टाल कर लिए हैं। जल्द ही सभी काऊंटरों पर सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। &0 अगस्त तक सारी खामियां हर हाल में पूरी हो जाएंगी। कम्पनी के पास सारी कमियां दूर करने का समय है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!