Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2020 02:35 PM
सुशील शर्मा को भाजपा जिला जालंधर का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया है।39 वर्षीय सुशील शर्मा जालंधर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद भी
जालंधर(कमलेश, गुलशन): सुशील शर्मा को भाजपा जिला जालंधर का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया है।39 वर्षीय सुशील शर्मा जालंधर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद भी हैं और लम्बे समय से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि रमन पब्बी का कार्यकाल पूरा होने के बाद सुशील शर्मा के हाथ में बागडोर सौंपी गई है।
भाजपा में पिछले काफ़ी समय से आंतरिक फूट पड़ी हुई है। अब देखना है कि सुशील शर्मा किस तरह संतुलन बनाते हैं। बता दें कि शर्मा ए.बी.वी.पी. पंजाब के स्टेट सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।