Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2018 11:36 AM
आज वैस्ट हलके की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर दिखाई दिया जब हलका विधायक सुशील रिंकू एकाएक हलके के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के निवास पर जा पहुंचे। मुलाकात का बहाना सत्गुरु कबीर महाराज की 620वीं जयंती पर भगत चूनी लाल को बधाई...
जालंधर (चोपड़ा): आज वैस्ट हलके की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर दिखाई दिया जब हलका विधायक सुशील रिंकू एकाएक हलके के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के निवास पर जा पहुंचे। मुलाकात का बहाना सत्गुरु कबीर महाराज की 620वीं जयंती पर भगत चूनी लाल को बधाई देना था परंतु इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं।
चूनी लाल ने अपने परिजनों के साथ जहां विधायक रिंकू का स्वागत किया, वहीं रिंकू ने भी चूनी लाल का मुंह मीठा करवाकर उन्हें कबीर जयंती की बधाई दी। विधायक रिंकू ने बताया कि उनकी चूनी लाल के साथ राजनीति से हटकर एक शिष्टाचार भेंट थी। पूर्व विधायक संग उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया कि हमारे दोनों परिवारों के बुजुर्ग 1947 में पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे और यहां आकर अपने कारोबार स्थापित किए थे। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि हमें अपने गुरुओं के जन्मदिन व धार्मिक प्रोग्राम राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर मनाने चाहिएं। इस मौके पर ओम प्रकाश भगत, मुनीष भगत, अश्विनी जंगराल व अन्य भी मौजूद थे।