Edited By Vatika,Updated: 23 Apr, 2019 09:57 AM
दक्षिण भारत में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और ज्योतिॄलगों की यात्रा के लिए भारत दर्शन स्पैशल टूरिस्ट ट्रेन 23 अप्रैल को सिटी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी, जोकि 4 मई रात को वापस लौटेगी।
जालंधर (गुलशन): दक्षिण भारत में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और ज्योतिॄलगों की यात्रा के लिए भारत दर्शन स्पैशल टूरिस्ट ट्रेन 23 अप्रैल को सिटी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी, जोकि 4 मई रात को वापस लौटेगी।
इस ट्रेन की बुकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरि’म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की तरफ से की गई है। इसमें यात्रियों को रामेश्वरम्, मदुरै, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली व तिरुपति के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस ट्रेन में सारे स्लीपर कोच होंगे।
ट्रेन का किराया प्रति यात्री 11,340 रुपए रखा गया है। इसमें यात्रियों को रहने-सहने के अलावा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी दिया जाएगा। सफर के दौरान यात्रियों को जरूरत पडऩे पर मैडीकल सुविधा भी दी जाएगी। भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन को लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है।