Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2018 10:30 AM
12 मई की रात को जालंधर कैंट में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज सिख संगठनों ने थाना जालंधर कैंट का घेराव किया।सिख...
जालंधर(महेश): 12 मई की रात को जालंधर कैंट में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज सिख संगठनों ने थाना जालंधर कैंट का घेराव किया।सिख तालमेल कमेटी के पदाधिकारी हरपाल सिंह चड्ढा, तेजेन्द्र सिंह परदेसी समेत अन्यों ने कहा कि चरणजीत सिंह पर हमला करने वालों पर थाना कैंट में केस तो दर्ज कर लिया गया था लेकिन इराद-ए-कत्ल की धारा 307 नहीं लगाई गई थी।
आज चरणजीत सिंह की मैडीकल रिपोर्टें भी पुलिस को सौैंपी गई। उनकी मांग है कि उक्त धारा हमलावरों पर दर्ज किए गए केस में जोड़ी जाए और जालंधर कैंट निवासी तीनों हमलावर दोनों सगे भाइयों रूपिन्द्र सिंह व हरप्रीत सिंह के अलावा पवितर सिंह निवासी जालंधर कैंट को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह के लाइसैंसी पिस्तौल को भी पुलिस कब्जे में ले। चरणजीत सिंह कई दिन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती रहे और आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।
एस.एच.ओ. कैंट गगनदीप सिंह घुम्मण ने चरणजीत सिंह के समर्थकों को शांत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा इन्साफ मिलेगा, जिसके बाद वे थाने से चले गए।