Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2018 11:19 AM
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मलोट में हुई किसान कल्याण रैली में भाजपा के 30 हजार से अधिक कार्यकत्र्ता व किसान नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जन व किसान हितैषी कार्र्यों के चलते हाथों में झंडे लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। मोदी के आगमन से...
जालंधर: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मलोट में हुई किसान कल्याण रैली में भाजपा के 30 हजार से अधिक कार्यकत्र्ता व किसान नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जन व किसान हितैषी कार्र्यों के चलते हाथों में झंडे लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। मोदी के आगमन से सारा पंडाल मोदीमय हो गया। उक्त घोषणा भाजपा पंजाब के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने रैली के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात की।
भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि इस सफल रैली के लिए मोदी ने श्वेत मलिक की पीठ थपथपाई व आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी प्रदेश टीम व समस्त कार्यकत्र्ताओं को और अधिक सक्रिय करने संबंधी चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मलोट में किसान कल्याण रैली के सफल होने की खुशी अपने गठबंधन के साथी पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक, महासचिव राकेश राठौर से जफ्फी डाल कर सांझा की। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रवीण बंसल भी उपस्थित थे।