कालिया, भंडारी ने भाजपा के विस्तार और प्रचार के लिए समर्पित किया अपना जीवन : मलिक

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2019 10:38 AM

shwait malik

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के आज पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों भाजपा के दिग्गज नेता हैं। इन्होंने भाजपा के विस्तार और प्रचार के लिए स्वयं को...

जालन्धर(राहुल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के आज पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों भाजपा के दिग्गज नेता हैं। इन्होंने भाजपा के विस्तार और प्रचार के लिए स्वयं को समर्पित किया है। घर वापसी करने वाले किशन लाल शर्मा के बारे में कहा कि भावावेश में किए कृत्यों से तौबा करने के बाद ही उनकी वापसी हुई है। पार्टी हमारा संयुक्त परिवार है, सभी को बनता सम्मान देकर ही साथ लेकर चला जा सकता है। 

तिनका-तिनका बिखरी ‘आप’ का अब नहीं है पंजाब में कोई आधार व प्रभाव
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार व प्रभाव नहीं है। तिनका-तिनका बिखरी ‘आप’ का हर नेता मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बने बैठा है। कल तक जिस कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताया जा रहा था, आज उससे ही गठबंधन किया जा रहा है। अब यह आम आदमी पार्टी नहीं, अपना हित साधक पार्टी बन कर रह गई है।
 

कैप्टन व सिद्धू में उलझी कांग्रेस प्रदेश के विकास को भूली
मालिक ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेद्र सिंह व स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच ही उलझ कर रह गई। प्रदेश में सभी विकास कार्य बन्द पड़े हैं। पंजाब के लोग अब कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को भारी मतों से जितवा कर अपनी भूल का प्रायश्चित करेंगे।


श्वेत मलिक के किसी भी कार्यक्रम की नहीं दी गई सूचना : भंडारी
पूर्व सी.पी.एस. कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि आज प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के किसी भी कार्यक्रम की कोई भी सूचना उन्हें नहीं दी गई, यदि पता होता तो मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई करने के लिए जरूर हाजिर होता।किशन लाल शर्मा ने मेरा या कालिया का अपमान नहीं किया है, उसने हमारे संगठन का, कर्मठ कार्यकत्र्ताओं का सार्वजनिक रूप से अपमान किया है। यदि उसे अपने किए पर पछतावा है तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से गुरेज क्यों है? यदि उसके लगाए आरोप स४चे हैं तो उन्हें साबित करने में इतनी देरी क्यों कर रहा है? हम अनुशासन से बंधे स्वाभिमानी सिपाही हैं, फिर अपमान क्यों सहें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!