Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2019 12:46 PM
भाजपा हाईकमान ने युवा नेता शीतल अंगुराल को भाजपा एस.सी. मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इससे पहले पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने उन्हें अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया था।
जालंधर(गुलशन): भाजपा हाईकमान ने युवा नेता शीतल अंगुराल को भाजपा एस.सी. मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इससे पहले पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने उन्हें अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया था।
शीतल अंगुराल ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को और बुलंदियों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। शीतल अनुराग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 19-20 जनवरी को नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र भी भेजा है। इसी दौरान वह उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।