Edited By swetha,Updated: 09 Dec, 2018 02:06 PM
श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे जरूरतमंद छात्रों के लिए वजीफा वितरण समारोह डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट एंड इंजीनियरिंग कालेज कबीर नगर में आयोजित किया गया।
जालंधर(सोनू): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे जरूरतमंद छात्रों के लिए वजीफा वितरण समारोह डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट एंड इंजीनियरिंग कालेज कबीर नगर में आयोजित किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब केसरी के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी,विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. ,सांसद सुनील जाखड़,संतोख सिंह चौधरी ,कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,शाम सुंदर अरोड़ा तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे। समारोह में लगभग 250 स्कूलों के 1600 बच्चों को वजीफ राशि के साथ-साथ रोजाना जरूरत में आने वाली सामग्री युक्त एक बैगदिया जाएगा