जालंधर के RTA बरजिंदर सिंह को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2020 04:52 PM

rti baljinder singh of jalandhar gets corona

जालंधर के आर.टी.ए. (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) बरजिंदर सिंह को कोरोना वायरस होने की खबर मिली है। ...

जालंधर(रत्ता,घुम्मन): जालंधर के आर.टी.ए. (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) बरजिंदर सिंह को कोरोना वायरस होने की खबर मिली है। इससे पहले जालंधर के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल, शाहकोट के एस.डी.एम. संजीव शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। अब आर.टी.ए. बरजिन्दर सिंह की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से प्रशासन के आधिकारियों में हड़कम्प मच गया है।

मिली जानकारी मुताबिक बरजिन्दर सिंह की सेहत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने होशियारपुर से अपना कोरोना का टैस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजीटिव पाई गई है। बरजिंदर कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहे थे। यह भी पता लगा है कि कुछ दिन पहले बरजिंदर सिंह ने एक मीटिंग आयोजित की थी, जिसमें आर.टी.ए. के इलावा कई अधिकारी मौजूद थे। इनमें जालंधर के डी.सी. घनशाम थोरी, 2 ए.डी.सी. विशेष सारंगल, जसबीर सिंह, एस.डी.एम. जैइन्दर सिंह, सिविल सर्जन, मैडिकल सुपरिडैंट, पब्लिक रिलेशन दफ्तर के डिप्टी डायरैक्टर मनविन्दर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बरजिंदर सिंह के पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के आधिकारियों में भी हड़कम्प मच गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!