ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने से रोकने पर आर.पी.एफ. व कैटरिंग ठेकेदार में विवाद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jan, 2020 09:45 AM

rpf to stop illegally selling goods in train controversy

चेन खींचकर 15 मिनट रोकी जन्मभूमि एक्सप्रैस, कैटरिंग ठेकेदार व मैनेजर पर रेलवे एक्ट के अधीन हुई कार्रवाई

जालंधर(गुलशन): सोमवार सुबह करीब 11 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ. स्टाफ और कैटरिंग ठेकेदार जोगिंद्र सिंह के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। हंगामे के बीच ठेकेदार ने जन्मभूमि एक्सप्रैस की चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन करीब 15 मिनट सिटी स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से जम्मू की ओर जाने वाली जन्मभूमि एक्सप्रैस (19107) जब सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची तो ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने से रोकने पर आर.पी.एफ. स्टाफ और कैटरिंग ठेकेदार में विवाद हो गया। 

जोगिंद्र सिंह के समर्थन में स्टाल संचालक बलदेव राज, श्रीकंठ जज सहित कई लोग आर.पी.एफ. थाने पहुंचे। उनकी भी आर.पी.एफ. स्टाफ के साथ जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद आर.पी.एफ. ने ठेकेदार जोगिंद्र सिंह और कैटरिंग मैनेजर राकेश कुमार के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141, 1516 के तहत केस दर्ज कर लिया। आर.पी.एफ. ने दोनों का मैडीकल करवाकर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। 

ठेकेदार के कारिंदों ने मारपीट कर मेरी वर्दी फाड़ी : आर.पी.एफ. कर्मी
आर.पी.एफ. के हैड कांस्टेबल इकबाल सिंह ने कहा कि वह प्लेटफार्म 2-3 पर ड्यूटी कर रहे थे। जन्मभूमि एक्सप्रैस ट्रेन आने पर उन्होंने एक वैंडर को चाय बेचते हुए देखा और उससे पूछताछ की। उसे मैडीकल दिखाने को कहा। इसी दौरान कैटरिंग मैनेजर राकेश कुमार और ठेकेदार जोगिंद्र सिंह भी आ गए। इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि जोगिंद्र ने कहा कि यह मेरा बंदा है जब उसे बताया गया कि उसके पास मैडीकल नहीं है तो उसने बोला कि तुम कौन हो मैडीकल पूछने वाले? इतने में ट्रेन रवाना होने लगी तो जोगिंद्र ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। आर.पी.एफ. कर्मी इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि जोगिंद्र सिंह और उसके कारिंदों ने पब्लिक के बीच उससे मारपीट शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी।

ट्विटर पर शिकायत होने पर स्टेशन पर चलाया स्पैशल अभियान
ट्विटर पर किसी यात्री द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर अवैध वैंडिंग की शिकायत डालने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर सिटी स्टेशन पर अवैध वैंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ठेकेदार और आर.पी.एफ. स्टाफ में विवाद हो गया। आर.पी.एफ. का कहना है कि नियमों के विपरीत किसी को भी काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भी ठेकेदार जोगिंद्र सिंह और आर.पी.एफ. में अवैध वैंडर्स पकड़ने पर विवाद हो चुका है।

आर.पी.एफ. कर्मियों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी पगड़ी उतारी : जोगिंद्र सिंह
वहीं ठेकेदार जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आर.पी.एफ. कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पगड़ी उतार दी। जोगिंद्र सिंह ने कहा कि उनके पास जन्मभूमि एक्सप्रैस में सामान बेचने का लाइसैंस है। लाइसैंस के आधार पर 7 वैंडर ट्रेन में सामान बेच सकते हैं लेकिन आर.पी.एफ. स्टाफ ने इसके बावजूद उनके साथ धक्केशाही की। उन्होंने आर.पी.एफ. स्टाफ को मंथली देने की भी बात कही। इसके बाद जोगिंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल में अपना मैडीकल करवाया और थाना जी.आर.पी. में आर.पी.एफ. के खिलाफ शिकायत दी। थाना जी.आर.पी. द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!