जालंधर-अमृतसर हाईवे से मकसूदां जाने वाले लोगों के लिए ये है नया Route

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Nov, 2019 08:53 AM

route for people going to maksudan

लोगों की सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लगवाए डायरैक्शन साइनबोर्ड

जालंधर(वरुण): संजय गांधी नगर के सामने (मकसूदां फ्लाईओवर की साइड) सर्विस लेन पर जाम का कारण बन रहे अवैध कट को पुलिस ने कंक्रीट बेरीकेड लगा कर पक्के तौर पर बंद कर दिया है। अब किसी भी वाहन चालक को जालंधर-अमृतसर हाईवे से मकसूदां या फिर विधिपुर की तरफ जाना है तो उसके लिए उन्हें पठानकोट चौक फ्लाईओवर के बाएं तरफ से सर्विस लेन के लिए कट दिया गया है। ए.सी.पी. ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला ने बताया कि एन.एच.ए.आई. ने संजय गांधी नगर के सामने स्थित इस कट को बंद किया था लेकिन कुछ लोगों ने बेरीकेड हटा कर कट को खोल दिया था। उसके बाद से लगातार सर्विस लेन पर हैवी जाम लगने लगा था। ऐसे में वीरवार को क्रेन बुला कर कट पर और कंक्रीट के बैरीकेड लगा कर उसे पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि हाईवे से मकसूदां फ्लाईओवर व विधिपुर जाने के लिए लोगों को पठानकोट चौक वाले फ्लाईओवर से दाएं ओर से सर्विस लेन पर जाना होगा। यह सर्विस लेन ही मकसूदां फ्लाईओवर व विधिपुर तक लेकर जाएगी वर्ना हाईवे पर और कोई भी कट नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलियतों के लिए पठानकोट फ्लाईओवर व ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर साइनबोर्ड लगा दिए हैं। बोर्ड पर लोगों को रास्ते व कट के बारे सारी जानकारी दी गई है।
PunjabKesari, route for people going to Maksudan
सर्विस लेन पर हैवी व्हीकलों को किया वन-वे
ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति को काबू करने के लिए पठानकोट चौक फ्लाईओवर से लेकर मकसूदां फ्लाईओवर तक हैवी व्हीकलों को वन-वे किया है। इंस्पैक्टर रेशम लाल ने बताया कि जालंधर की तरफ से आने वाले हैवी व्हीकल ही मकसूदां या फिर विधिपुर जाने के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन दूसरी तरफ से हैवी व्हीकलों की एंट्री बंद कर दी है। हैवी व्हीकलों को पठानकोट चौक फ्लाईओवर उतरने के बाद दाएं तरफ से कट लेकर सर्विस लेन पर आना होगा। वन-वे सिस्टम लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें भी तैनात रहेंगी जबकि नो एंट्री फॉर हैवी व्हीकल के बोर्ड भी लगाए गए हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर विधिपुर तक नहीं कोई कट
अगर आप जालंधर-अमृतसर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं तो यह याद रखें कि ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के बाद विधिपुर तक कोई भी यू-टर्न नहीं छोड़ा गया है। यू-टर्न लेने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर न चढ़ें। यू-टर्न के लिए इसी फ्लाईओवर के अंडरपाथ का इस्तेमाल करना होगा लेकिन यह कट हैवी व्हीकलों के लिए नहीं होगा। अगर आप ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर चढ़ भी गए तो फिर विधिपुर से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!