Edited By swetha,Updated: 14 Jan, 2019 03:48 PM
जालंधर में चोरों को हौसले इतने बुलंद है कि अब वह धार्मिक स्थानों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे।
जालंधर(सोनू): जालंधर में चोरों को हौसले इतने बुलंद है कि अब वह धार्मिक स्थानों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे।
भार्गव कैंप में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में धावा बोलते हुए चोर गोलक तोड़कर 50 हजार का चढ़ावा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कमेटी प्रबंधकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्हें मंदिर पहुंचने पर चोरी की वारदात के बारे में पता चला। उक्त सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना रात करीब 11.30 बजे की है।