भोगपुर में लुटेरों ने शराब ठेके अंदर सो रहे करिंदे के साथ मारपीट करके लूटा कैश

Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2021 06:41 PM

robbery in liquor shop

भोगपुर शहर में नेशनल हाईवे पर लुटेरा गिरोह की तरफ से शराब के ठेके अंदर सोए पड़े करिन्दे............

भोगपुर (सूरी): भोगपुर शहर में नेशनल हाईवे पर लुटेरा गिरोह की तरफ से शराब के ठेके अंदर सोए पड़े करिन्दे के साथ मारपीट करके कैश लूटे जाने की खबर है। एकत्रित जानकारी अनुसार विनोद कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी गांव जोकर त्याल जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने थाना भोगपुर में एक शिकायत दी है कि वह भोगपुर शहर में माझा ग्रुप के आदमपुर टीपवाइंट चौंक स्थित शराब के ठेके में सेलमैन के तौर पर नौकरी करता है। सोमवार देर रात ठेका बंद करके वह ठेके अंदर सोया पड़ा था। मंगलवार सुबह सुबह साढ़े तीन बजे के करीब कुछ लुटेरे अचानक ठेके का शटर खोल ठेके के अंदर आ गए। 

जब सेलमैन ने उन का विरोध किया तो लुटेरो ने सेलमैन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सेलमैन अनुसार लुटेरों की सं2या तीन थी। मारपीट करते हुए लुटेरे ठेके अंदर पड़ा कैश वाला गल्ला अपने साथ उठा कर ले गए। इस लूट दौरान ठेके के गल्ले में दस हज़ार रुपए का कैश मौजूद था। इस वारदात सम्बन्धित जब थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से मामले की जांच की गई जिस के बाद पुलिस की तरफ से तीन अनजाने लुटेरों खि़लाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से शहर अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और शहर में बीती रात हुई मोबाइल काल की जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!