Edited By Anjna,Updated: 22 Feb, 2019 08:13 AM
6 फरवरी की रात को हाथी गेट सोफी पिंड से बस्तियां क्षेत्र के रहने वाले एक सैनेटरी व्यापारी पर दातर से हमला कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के मामले में आज पुलिस ने एक और आरोपी कपूरथला निवासी पविन्द्र सिंह लव को भी नामजद कर लिया है।
जालंधर (महेश): 6 फरवरी की रात को हाथी गेट सोफी पिंड से बस्तियां क्षेत्र के रहने वाले एक सैनेटरी व्यापारी पर दातर से हमला कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के मामले में आज पुलिस ने एक और आरोपी कपूरथला निवासी पविन्द्र सिंह लव को भी नामजद कर लिया है। पहले पकड़े जा चुके आरोपियों गुरविन्द्र सिंह गिंदा व जगजीत सिंह जच्चो ने पुलिस रिमांड में बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय वे 3 लोग थे। उनका तीसरा साथी पविन्द्र सिंह लव है, जोकि कपूरथला में रहता है।
परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों गिंदा व जच्चो को आज दोबारा माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का और पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि लव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कल कपूरथला में रेड करेगी। उसके पकड़े जाने पर इस मामले में पुलिस के हाथ कई और सुराग भी लग सकते हैं।