घर में अकेली महिला पाकर अलमारी से लूटे 17 हजार, एक गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2018 11:14 AM

robbery

घर में अकेली पाकर महिला के घर घुस हथियारों के बल पर लूट करने वाले को थाना-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाकी के 2 साथी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि परमिन्द्र कौर पत्नी भुपिन्द्र सिंह निवासी अशोक विहार ने पुलिस को शिकायत...

जालंधर (राजेश): घर में अकेली पाकर महिला के घर घुस हथियारों के बल पर लूट करने वाले को थाना-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाकी के 2 साथी अभी फरार हैं। 
थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि परमिन्द्र कौर पत्नी भुपिन्द्र सिंह निवासी अशोक विहार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बीते दिन घर में अकेली थी।

उसके पति, जोकि ड्राइवर हैं, वह काम पर गए थे कि दोपहर करीब 12 बजे & व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर उसके घर में आए, जिन्होंने जबरन उसकी अलमारी से 17 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने बताया कि लूट करने वालों में से एक को वह जानती है जिसका नाम काला है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा-&92 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने जसवीर सिंह उर्फ काला पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी नव ’योति कालोनी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाकी के 2 साथियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!