जम्मू-कश्मीर के पीड़ित परिवारों के लिए भिजवाई 492वें ट्रक की राहत सामग्री

Edited By swetha,Updated: 16 Jan, 2019 08:16 AM

relief material

पाकिस्तान की शह पर चलाए जा रहे आतंकवाद कारण जम्मू-कश्मीर के हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना कारण की जा रही गोलीबारी के कारण सरहदी क्षेत्रों के लाखों लोग संकट भरा जीवन गुजारने को मजबूर हैं। पाकिस्तान की...

जालंधर(जोगिद्र संधू): पाकिस्तान की शह पर चलाए जा रहे आतंकवाद कारण जम्मू-कश्मीर के हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना कारण की जा रही गोलीबारी के कारण सरहदी क्षेत्रों के लाखों लोग संकट भरा जीवन गुजारने को मजबूर हैं। पाकिस्तान की घटिया साजिशें रुकने का नाम नहीं ले रहीं बल्कि इनमें दिन-प्रतिदिन विस्तार हो  रहा  है।

 पाकिस्तान  की  खुफिया  एजैंसी आई.एस.आई. द्वारा  सैनिकों  व आतंकवादियों की इन कार्रवाइयों के लिए न केवल पीठ थपथपाई जा रही है बल्कि उनको विशेष प्रशिक्षण, गोली-सिक्का और अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।पाक की मारू हरकतों के कारण पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा एक विशेष राहत मुहिम चलाई जा रही है। गत दिनों इस मुहिम अधीन राजौरी जिले से संबंधित प्रभावित परिवारों के लिए 492वें ट्रक की सामग्री भिजवाई गई थी। इस बार की सहायता सामग्री जीरा के कांग्रेसी नेता स. सुरिंद्र सिंह जौड़ा (सदस्य पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी) द्वारा जग बाणी के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह अकालियांवाला के सहयोग से भिजवाई गई थी।

जालंधर से पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा जी द्वारा रवाना किए गए इस ट्रक की सामग्री में कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए 300 रजाइयां शामिल की गई थीं। इस मौके पर लायन जे.बी. सिंह चौधरी तथा जीरा के तीर्थ सिंह सनेर भी मौजूद थे।राहत सामग्री बांटने  के  लिए योग आचार्य श्री वरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में  राजौरी  जाने  वाली  टीम  में  लोक चेतना मंच पंजाब के फिरोजपुर जिला प्रधान जसबीर सिंह जोसन, स. परगट सिंह भुलर मेलक कंगां, फिरोजपुर से जग बाणी के प्रतिनिधि स. कुलदीप सिंह भुल्लर तथा हरदयाल सिंह भी शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!