NHAI के अधिकारियों के खइलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक बेरी का धरना

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2020 12:47 PM

rajinder beri protest against nhai

पी.ए.पी. में बनाए गए फ्लाइओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र बेरी ने पी.ए.पी. के पास धरने लगाया दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त...

जालंधर(चोपड़ा,सोनू): पी.ए.पी. में बनाए गए फ्लाइओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र बेरी ने पी.ए.पी. के पास धरने लगाया दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बेरी ने पी.ए.पी फ्लाईओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. (नैशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की। उन्होंने  कहा कि पहले तो 10 साल तक इस फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटका रहा, अब एक दशक के बाद फ्लाईओवर बन जाने के बावजूद शहरवासियों व वाहन चालकों को इससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी, उलटा उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। 

PunjabKesari

निर्माण के दौरान हाईवे अथारिटी के अधिकारियों की नालायकियों के चलते फ्लाईओवर आज भी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। जब से फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया गया है, तब से शहर से पी.ए.पी. रेलवे ओवरब्रिज को जाती एक सड़क को बैरीकेड लगाकर पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इसके उपरांत हाइवे अथारिटी के अधिकारी इस गलती को सुधारना पूरी तरह से भूल चुके हैं जिस कारण लोगों को रामा मंडी से घूम कर फ्लाईओवर पर चढ़ना पड़ता है। 

PunjabKesari
धरने के कारण जाम में फंसी एंबुलैंस
वहीं धरने के कारण यहां ट्रैफिक समस्या की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं,वहीं लंबे जाम में एंबुलैंस भी फंसी हुई है,जिससे मासूम जिंदगी खतरे में है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!