Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2018 12:53 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक हवा-हवाई बातें करनी बंद करें। उक्त शब्द सैंट्रल विधानसभा हलका के विधायक राजिन्द्र बेरी ने एक बयान जारी करने के दौरान कहे। विधायक बेरी ने बताया कि मलिक को कांग्रेस पर अंगुली उठाने की बजाय केंद्र की भाजपा सरकार...
जालंधर (चोपड़ा) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक हवा-हवाई बातें करनी बंद करें। उक्त शब्द सैंट्रल विधानसभा हलका के विधायक राजिन्द्र बेरी ने एक बयान जारी करने के दौरान कहे। विधायक बेरी ने बताया कि मलिक को कांग्रेस पर अंगुली उठाने की बजाय केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा समय-समय पर बढ़ाई जा रही सैंट्रल एक्साइज ड्यूटी वापस लेने के लिए दबाव बनाना चाहिए।
पंजाब में पैट्रोल-डीजल पर वैट वही है जो अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार के समय लगा था। श्वेत मलिक प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के खिलाफ बेबुनियादी बयानबाजी करके अपनी राजनीति चमकाना बंद करे। बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की जनता कितनी दुखी थी, इस बात का जवाब वह 2017 के विधानसभा चुनावों, गुरदासपुर उपचुनाव, नगर निगम के चुनावों के उपरांत आज शाहकोट में रिकार्ड जीत दिलवा कर दे चुकी है। आज की जीत से पता लगता है कि जनता कै. अमरेन्द्र सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों और सरकार की नीतियों से कितनी खुश है।