Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2019 01:14 PM
रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा है।
जालंधर(गुलशन): रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा है।
इस संबंध में लुधियाना और जालंधर रेलवे स्टेशन पर एक अभियान चलाया गया जिसमें 46 यात्रियों को गंदगी फैलाने के आरोप में और 4 वैंडरों को अवैध रूप से स्टेशनों पर सामान बेचते हुए काबू किया है। इन सभी को स्पैशल रेलवे मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार के समक्ष पेश किया गया जहां उन्होंने सभी को करीब 6000 रुपए जुर्माना किया।