सी.डी.ओ. के खिलाफ रेल कर्मियों का प्रदर्शन अभियान लगातार जारी, मंडल अधिकारी खामोश

Edited By swetha,Updated: 26 Mar, 2019 08:18 AM

railway employee protest

सिटी रेलवे स्टेशन के कैरिज एंड वैगन डिपो में सी.डी.ओ. के पद पर तैनात उपकार वशिष्ठ के खिलाफ रेल कर्मियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऑल इंडिया रेलवे एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन, ओ.बी.सी. एसोसिएशन के अलावा अब उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन भी उपकार वशिष्ठ को पद...

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के कैरिज एंड वैगन डिपो में सी.डी.ओ. के पद पर तैनात उपकार वशिष्ठ के खिलाफ रेल कर्मियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऑल इंडिया रेलवे एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन, ओ.बी.सी. एसोसिएशन के अलावा अब उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन भी उपकार वशिष्ठ को पद से हटाने की मांग कर रही है। 

सोमवार को भी यू.आर.एम.यू. की स्टेशन ब्रांच की तरफ से रेलवे पावर हाऊस के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के ब्रांच सैक्रेटरी बृजमोहन शर्मा सहित कई यूनियन नेताओं ने सी.डी.ओ. पर गंभीर आरोप लगाते हुए गहन जांच की मांग की। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भारी संख्या में रेल कर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिरोजपुर मंडल के अधिकारी पूरी तरह खामोश हैं। फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.एम.ई. (सी.एन.डब्ल्यू.) वी.के. चड्ढा भी वशिष्ठ को न हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उपकार वशिष्ठ को सी.डी.ओ. के पद से हटाया जाए तथा दूसरे किसी भी अधिकारी को इस पद पर बिठा दिया जाए, जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!