Edited By Updated: 24 Feb, 2016 05:06 PM
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार का समर्थन देने के मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्य स्मृति मंच की तरफ से राहुल गांधी अौर अरविंद केजरीवाल का विरोध किया गया।
जालंधर (पाहवा): जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी गतिविधिया एवं नारे लगाने वालों का समर्थन करने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व् आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ पंडित दीनदयाल उपाधयाय स्मृति मंच पंजाब की तरफ से आज विरोध जताया गया। विरोध के लिए राहुल गांधी तथा केजरीवाल के मुखौटों से लैंस युवकों को गधों पर बैठा प्रदर्शन किया गया।
मंच के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा व् महामंत्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में सैंकड़ों नौजवानों ने एकजुट होकर दोनों नेताओं के मखौटे पहनाकर गधों पर बिठाकर जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर विशाल जलूस निकाला । इस अवसर पर मंच के प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि देश विरोधी नारे एवं गतिविधियां करने वालों का समर्थन करने वाले नेता देश के गद्दार है और आंतकवादी हाफिज सईद की भाषा बोल रहे है।