राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका की एंट्री से इंदिरा गांधी युग का पुन: होगा आगाज : कांग्रेस

Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2019 02:06 PM

rahul gandhi congress

लंबे इंतजार के बाद गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्या प्रियंका गांधी वाड्रा के देश की राजनीति में सक्रिय रूप से उतरने का ऐलान हो गया। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है।

जालंधर(चोपड़ा): लंबे इंतजार के बाद गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्या प्रियंका गांधी वाड्रा के देश की राजनीति में सक्रिय रूप से उतरने का ऐलान हो गया। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। इस फैसले के उपरांत कार्यकत्र्ताओं में खासा जोश देखने को मिला है। वहीं इस नियुक्ति से इंदिरा गांधी युग का पुन: आगाज हो जाएगा। इसी संदर्भ में कांग्रेस विधायकों व नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे लोकसभा चुनाव से पूर्व मास्टर स्ट्रोक बताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं जिसका विवरण इस प्रकार है।  

PunjabKesari

प्रियंका में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती : अवतार हैनरी
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में शामिल होने से देश में इंदिरा गांधी युग का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका में हमेशा से ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती रही है। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के साथ मिलकर कांग्रेस को जहां बुलंदियों पर लेकर जाएंगी, वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश में पनपे अराजकता के माहौल का खात्मा करने में सहायक सिद्ध होंगी। हैनरी ने कहा कि प्रियंका के भीतर नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत दिलाकर राहुल गांधी के हाथों देश की बागडोर सौंपेंगे। 
PunjabKesari
कार्यकत्र्ताओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी : राजिन्द्र बेरी
सैंट्रल  वधानसभा हलका के विधायक राजिन्द्र बेरी ने कहा कि प्रियंका के राष्ट्रीय महासचिव बनने से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है क्योंकि देश भर के कार्यकत्र्ता लंबे अरसे से सोनिया गांधी से प्रियंका को पार्टी में बड़ा दायित्व सौंपने की मांग करते रहे हैं। विधायक बेरी ने बताया कि प्रियंका की विशेषता है कि वह कार्यकत्र्ताओं व जनसाधारण के साथ बेहतर संवाद करने में दक्ष हैं, अब देश का युवा कांग्रेस की युवा सोच के साथ अधिक से अधिक जुड़ेगा और सांप्रदायिक ताकतों का सूपड़ा साफ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को अदा करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस अब पहले से अधिक आक्रामक रूख अपनाकर भाजपा, संघ सहित सभी देश विरोधी दलों का डट कर मुकाबला करेगी।

PunjabKesari

यू.पी. ही नहीं अपितुु देश भर में कांग्रेस को होगा लाभ : सुशील रिंकू
वैस्ट विधानसभा हलका के विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि चाहे उन्हें यू.पी. का प्रभार सौंपा गया है, परंतु सक्रिय राजनीति में उनकी उपस्थिति से कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनावों में केवल यू.पी. ही नहीं बल्कि देशभर में लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि देश में आज 13 प्रतिशत युवा मतदाता हैं और अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण प्रियंका युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं। कांग्रेस में सक्रिय तौर पर दायित्व संभालने से युवा वर्ग विशेष रूप से महिला मतदाता पार्टी से जुड़ेंगी। एक बार जब प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस बूढ़ी पार्टी है, का बयान दिया तब प्रियंका ने बेबाक होकर पलटवार किया था कि क्या मैं मोदी जी को बूढ़ी दिखती हूं, जिसके उपरांत प्रधानमंत्री को कोई जवाब नहीं सूझा था। 
PunjabKesari
प्रियंका की एंट्री से भाजपा खेमे में मची खलबली : बावा हैनरी
नॉर्थ विधानसभा हलका के विधायक बावा हैनरी ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली मच गई है, इसी कारण भाजपा नेता राहुल गांधी को फ्लॉप बोल कर अपनी घबराहट व संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, जबकि मोदी सरकार के तानाशाही फैसलों से दुखी जनता ने विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी की अगुवाई में पंजाब के बाद 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनाकर भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। विधायक हैनरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जिस प्रकार गांधी परिवार को टारगेट बनाए रखा और यू.पी.ए. सरकार द्वारा गांधी परिवार के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं के नाम बदलने की साजिश की, अब समय आ गया है कि गांधी परिवार की युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन में देश का हर वर्ग पार्टी के साथ जुड़ेगा।  

फैसले में छुपी गांधी परिवार के त्याग की भावना  : बलदेव सिंह देव
जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव ने कहा कि प्रियंका गांधी के महासचिव बनकर कांग्रेस में सक्रिय तौर पर अपना दायित्व निभाने के फैसले से कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढ़ा है क्योंकि  अब राहुल और प्रियंका दोनों भाई-बहन केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की सरकार असल में किसान, मजदूर, व्यापारी, इंडस्ट्री विरोधी सरकार है। केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल चंद बड़े घरानों को ही लाभ पहुंचाने के फैसले लिए हैं। फैसले में गांधी परिवार के त्याग की भावना छुपी है। 

मोदी को कांग्रेस मुक्त नहीं जल्दी ही कांग्रेस युक्त भारत दिखाई देगा : सुखविन्द्र लाली
जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान सुखविन्द्र सिंह लाली ने कहा कि देश के अहंकारी प्रधानमंत्री मोदी का सपना कांग्रेस मुक्त भारत देखने का था, परंतु प्रियंका जैसी तेज-तर्रार नेता के आने के बाद उनके सभी सपने तिलिस्म की भांति टूट जाएंगे और जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस युक्त भारत दिखाई देगा। सुखविन्द्र लाली ने कहा कि देशवासी भली-भांति जान चुके हैं कि अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को केंद्रीय सत्ता में लाना बेहद जरूरी है। प्रियंका के एंट्री के मास्टर स्ट्रोक ने कार्यकत्र्ताओं के मनोबल में वृद्धि कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!