श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की भार्गव नगर में निकली प्रभात फेरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Mar, 2020 03:26 PM

इलाका निवासियों ने पुष्प वर्षा कर राम भक्तों का किया स्वागत

जालन्धर(पांडे): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल दोपहर 1 बजे श्री राम चौक से निकलने वाली राम नवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की पहली प्रभात फेरी पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी तथा उनके सहयोगियों के सहयोग से भार्गव नगर श्री राम मन्दिर से निकाली गई, जो भार्गव नगर की विभिन्न गलियों से होती हुई तांगड़ी के आवास पर सम्पन्न हुई। 

भक्तों ने किया संकीर्तन
प्रभात फेरी का शुभारम्भ लाडली संकीर्तन मंडल के करन कृष्ण दास, रोहित खुराना जैन मार्कीट कपड़े वाले तथा मुकुल घई, विक्की घई श्री राधा कृपा संकीर्तन मंडल पंजपीर सामने गोपाल मन्दिर आदि भक्तों ने गुरु मंगलाचरण वंदना से किया। भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन सहित विभिन्न भजन गाकर प्रभात फेरी में शामिल भक्तों को नृत्य करने को विवश कर दिया। संकीर्तन के माध्यम से लोगों को हरि भजन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मनमोहन ठुकराल सहित महिलाओं ने प्रभु श्री राम की महिमा का गान किया।

PunjabKesari, Prabhat Pheri of Sri Ram Navami Utsav Committee

नगर निवासियों को दिया निमंत्रण 
प्रभात फेरी के संयोजक नवल किशोर कम्बोज ने भार्गव नगर निवासियों को 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि कलयुग में केवल हरिनाम जपने से ही मानव भवसागर से पार हो सकता है। प्रभात फेरी मार्ग पर इलाका निवासियों द्वारा विभिन्न तरह के फल-फ्रूट सहित अनेक खाद्य तथा पेय पदार्थों का प्रसाद वितरित करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए रचना कलैक्शन के नीरज अरोड़ा द्वारा 3 लेडीज सूट, दीवान अमित अरोड़ा द्वारा 2 सफारी सूट, निर्मला कक्कड़ द्वारा प्रायोजित उपहार निकाले गए लक्की ड्रा विजेताओं को वितरित किए गए। 

लंगर लगाकर व पुष्प वर्षा करके नगर निवासी प्रभात फेरी में हुए शामिल
इलाका निवासियों ने प्रभु श्री राम भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया तथा विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों को प्रसाद के रूप में वितरित कर प्रभातफेरी में शामिल हुए जिसमें राज डोगरा, अश्विनी कुमार डोगरा, अशोक भगत, वेद प्रकाश सतपाल भगत, केवल हनुमान, किशोर तांगड़ी, मदन मांडला, तरसेम तांगड़ी, ओम प्रकाश भगत, मंगल बरार, बनारसी राधे, राम दास, योगेश मुंजाल, परमजीत सिंह बरार, सुखजीत सिंह बरार, सिमरनजीत ढिल्लों, जीत राज ज्योतिषी, सिकंदर लाल, हरबंस राधे, सरवन तांगड़ी, शिवम, मनु, सुरिन्द्र कुमार, दिनेश बाहरी, कैलाश रानी, रमेश, मिन्टू, मंगल दास, वेद प्रकाश एक जोत वाले, रवि कुमार, भगत स्क्रैप के रमेश आदि शामिल हुए। प्रभात फेरी के आगे ब्रास बैंड अपनी संगीतमयी धुन से प्रभु श्री राम का गुणगान कर रहा था, वहीं श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के शामिल स्वरूप कलाकार नृत्य कर रहे थे। प्रभात फेरी मार्ग पर पटाखेबाजी देखने योग्य थी। 

PunjabKesari, prabhat pheri of sri ram navami utsav committee

राम भक्त शामिल हुए
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के चमन लाल खन्ना, योग गुरु वीरेन्द्र शर्मा, डा. मुकेश वालिया, यशपाल सफरी, पवन भोढी, हनी कम्बोज, पं. हेमंत, मट्टू शर्मा, वरिन्द्र शर्मा बैंक वाले, कमलजीत सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, रोजी अरोड़ा, नीरू कपूर, वंदना मेहता, कुलवंत सिंह मन्नन, कीमती भगत, लक्ष्य मेहता, राजन सोनी, अरूण नारंग, बौबी मुंजाल, नवीन सैनी, विजय मरवाहा, पार्षद तरसेम लाल, भजन लाल, शिव दयाल माली, राज कुमार राजू, देस राज राजपूत, के.एल. सिंगला, श्याम सुन्दर शर्मा, नीतू तांगड़ी, राजकुमार तांगड़ी, आशा तांगड़ी, ईश तांगड़ी, सुरजीत बाबा, मीनू राजू, यशपाल तांगड़ी, रजिन्द्र मानक, प्रेमी, जीत राज, सरवन तांगड़ी, सतपाल, गुरसेवक, लक्की रहेजा, रघुनाथ नत्थी, अशोक भगत, अशोक प्रधान, अर्जुन वरार, नेहा तांगड़ी, आरती देवी, सुमन भारद्वाज, जसवीर सिंह, वेद मंगल, मदन लाल, दीपक डोगरा, सुरजीत भगत, गुरदेव सिंह, राम लाल, यशपाल, किशन लाल, संदीप लक्की सहित भारी संख्या में प्रभु श्री राम भक्त शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!