Edited By Anjna,Updated: 19 Feb, 2019 08:32 AM
गणेश नगर बस्ती नौ निवासी सैनेटरी व्यापारी नितिन कुमार पुत्र केवल कृष्ण वर्मा की स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के मामले में पकड़े गए आरोपी गुरविन्द्र सिंह गिंदा पुत्र योगराज सिंह को आज परागपुर चौकी की पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड...
जालंधर(महेश): गणेश नगर बस्ती नौ निवासी सैनेटरी व्यापारी नितिन कुमार पुत्र केवल कृष्ण वर्मा की स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के मामले में पकड़े गए आरोपी गुरविन्द्र सिंह गिंदा पुत्र योगराज सिंह को आज परागपुर चौकी की पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एस.एच.ओ. कैंट सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि गिंदा से और वारदातों को लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके साथी जगजीत सिंह जज्जू पुत्र ओंकार सिंह को अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनेटरी व्यापारी की कार भी तरसिक्का थाने से पुलिस लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से नितिन का सैनेटरी का सामान, 30 हजार रुपए की नकदी तथा मोबाइल रिकवर करना भी अभी बाकी है। आरोपियों के खिलाफ नितिन ने थाना कैंट में केस दर्ज करवाया था।