Edited By Vaneet,Updated: 15 May, 2019 10:00 PM
जयमल नगर झगड़े के मामले में थाना रामामंडी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जयमल नगर में ...
जालंधर(कमलेश): जैमल नगर में मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने आरोपी राहुल अरोड़ा पुत्र वरिन्द्र अरोड़ा वासी अजीत नगर की गिरफ्तारी दिखाई है। गत दिनों रात 9 बजे जैमल नगर में 5 गोलियां चलने से सनसनी फैल गई थी। प्रैस कांफ्रैंस के दौरान डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने कहा कि शिकायतकत्र्ता साहिल ने अपने बयानों में कहा है कि गोली चलने की बात झूठी थी।
आरोपी राहुल अपने पिता के साथ बुक बाइडिंग का काम करता है और उसकी उम्र 22 साल के करीब है। पुलिस का कहना है कि पार्टी मीटिंग में जहां विवाद शुरू हुआ था, वहां साहिल भी मौजूद था और साहिल पर हमला करने के लिए राहुल अपने साथियों का साथ देने आया था। केस में आरोपी सुखदेव और इंदू अभी भी फरार हैं, पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि सुखदेव की गिरफ्तारी के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी। डी.सी.पी. ने कहा कि पूरे मामले में शिकायतकत्र्ता की भूमिका की भी जांच की जाएगी।