Edited By swetha,Updated: 21 May, 2019 04:22 PM
देहात पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जालन्धरः देहात पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी चिरंजी लाल निवासी यू.पी. के तौर पर हुई। सीआईए-2 देहाती के प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव ढल्ला की तरफ जा रहे थे, तभी उक्त महिला को शक के आधार पर रोका गया। महिला के हाथ में पकड़े हुए बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।