Edited By swetha,Updated: 19 Dec, 2018 08:16 AM
पुलिस ने हैरोइन समेत गुरमीत सिंह उर्फ भट्टी पुत्र रेशम सिंह निवासी धर्म सिंह दीयां छन्नां थाना महतपुर को गिरफ्तार किया है।
नूरमहल(शर्मा): पुलिस ने हैरोइन समेत गुरमीत सिंह उर्फ भट्टी पुत्र रेशम सिंह निवासी धर्म सिंह दीयां छन्नां थाना महतपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना प्रमुख सिकंदर सिंह के अनुसार गश्त दौरान पुलिस पार्टी ने जनता नगर, ड्रेन पुल के नजदीक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल (नं. पी.बी.08 -डी.जैड. 1355) पर सवार उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।