Edited By swetha,Updated: 15 Jan, 2019 03:00 PM
नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।
जालंधर(महेश):नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जसविंद्र कुमार पुत्र अवतार सिंह मोहला खालसा एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। यहां उसने उसे हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है।