मोता सिंह नगर मार्कीट में स्थित 3 जी हट का मालिक बिन्नी गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Dec, 2019 08:44 AM

person arrested due to illegal hookah bar

हुक्का व ई-सिगरेट बरामद

जालंधर(मृदुल): मॉडल टाऊन पुलिस ने पी.पी.आर. मॉल स्थित हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ होलसेल में भी छापा मारा है। पुलिस ने मोता सिंह नगर मार्कीट में स्थित 3 जी हट शॉप के मालिक विनय बख्शी उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 हुक्के और 20 ई-सिगरेट बरामद की हैं।
PunjabKesari, person arrested due to illegal hookah bar
ए.सी.पी. मॉडल टाऊन धर्मपाल ने कहा कि पुलिस हुक्का और फ्लेवर की सप्लाई करने वाले आरोपियों को भी ढूंढ रही थी। एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल की सुपरविजन में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मोता सिंह नगर मार्कीट में छापामारी की तो पाया कि उक्त मार्कीट में 3 जी हट का मालिक विनय बख्शी उर्फ बिन्नी अपनी दुकान पर स्टाइलिश हुक्के और ई-सिगरेट बेच रहा था। इस संदर्भ में बिन्नी से पूछताछ की जा रही है कि शहर में और कितने लोग बड़े स्तर पर हुक्के बेचते हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!