अब नाकों पर नजर आएगी PCR

Edited By Vaneet,Updated: 13 Oct, 2018 09:51 PM

pcr will now be seen on the noses

शहर में पुलिस थानों में रहने वाली पी.सी.आर. टीमें अब नाकों पर नजर आएंगी। ये अहम फैसला सी.टी. इंस्टीच्यूट में पकड़े गए कश्मीरी आतंकवादियों के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों की सुरक्षा के लिए लिया है। ...

जालंधर: शहर में पुलिस थानों में रहने वाली पी.सी.आर. टीमें अब नाकों पर नजर आएंगी। ये अहम फैसला सी.टी. इंस्टीच्यूट में पकड़े गए कश्मीरी आतंकवादियों के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों की सुरक्षा के लिए लिया है।

पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में तैनात पी.सी.आर. टीम का सीधे तौर पर कंट्रोल रूम से कनैक्शन कर दिया है। 
पुलिस लाइन के आफिसर व पी.सी.आर. इंचार्ज शशी पाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों के बाद अब जिले में चलने वाले पी.सी.आर. मोटरसाइकिल, जूलो गाडिय़ां व महिला पुलिस को दी गई एक्टिवा स्कूटर का संपर्क सीधे कंट्रोल रूम में होगा।

थाने से पी.सी.आर का संबंध खत्म करने का बाद पी.सी.आर टीमों को हिदायतें दी गई हैं कि त्योहारों के मद्देनदर भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर गश्त की जाएं। पुलिस लाईन इंचार्ज शशी पाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनदर जो पी.सी.आर का थाने से संपर्क खत्म करके कंटरोल रूम से जोड़ा गया है उससे सुरक्षा व्यव्स्था को मजबूती मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!