PAP फ्लाईओवर बंद, RTI में जवाब मिला डिजाइन में फाल्ट नहीं

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2019 11:35 AM

pap flyover closed

पी.ए.पी फ्लाईओवर को खोलते ही हादसा होने पर अमृतसर जाने वाली साइड बंद कर दी गई, लेकिन नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आर.टी.आई. का

जालंधर(पुनीत): पी.ए.पी फ्लाईओवर को खोलते ही हादसा होने पर अमृतसर जाने वाली साइड बंद कर दी गई, लेकिन नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आर.टी.आई. का जवाब देते हुए कहा है कि फ्लाईओवर के डिजाइन में कोई फाल्ट नहीं है। इसमें यह भी बताया गया है कि रैंप बनने तक जिला प्रशासन के कहने पर फ्लाईओवर को बंद किया गया है। 

कांग्रेस आर.टी.आई. सैल के सीनियर वाइस चेयरमैन संजय सहगल द्वारा आर.टी.आई. में फ्लाईओवर को लेकर 14 अहम जानकारियां दी गई हैं। इसके मुताबिक डिजाइन व ड्राइंग कंपनी के इंजीनियरों द्वारा बनाया गया, पूछे गए सवाल के जवाब में किसी का नाम नहीं बताया गया। 29 मार्च को खोले गए इस फ्लाईओवर को शाम को ही बंद कर दिया गया था, क्योंकि बी.एस.एफ. चौक से पी.ए.पी. के रास्ते अमृतसर की तरफ जाने वाला सिटी का ट्रैफिक व फ्लाईओवर के ऊपर से आने वाला ट्रैफिक हादसे का शिकार हो सकता है। प्रशासन के कहने पर तुरंत प्रभाव से इसे फिलहाल बंद कर दिया गया। शहर के ट्रैफिक के लिए सर्विस लेन बनने के बाद ही अब इसका चालू होना संभव है। संजय सहगल का कहना है कि आर.टी.आई. के जवाब में कहा गया है कि इसमें कोई फाल्ट नहीं, यदि ऐसा है तो फिर इसे बंद क्योंकि किया गया। 

 ‘सी.बी.आई. जांच में खुलेंगे कई राज’
वहीं सहगल का कहना है कि इसकी सी.बी.आई. जांच होगी तो कई तरह के राज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण करने वाली कंपनी पहले भी कई तरह के विवादों में घिर चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ वह रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिख कर मामले की जांच करवाने की मांग रखेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!