Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2018 01:01 PM
कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी ने जगतजीत इंडस्ट्री कपूरथला का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान इंडस्ट्री का डिस्टीलरी डिपार्टमैंट बंद पड़ा था लेकिन फूड डिपार्टमैंट काम कर रहा था।
जालंधर(कमलेश): कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी ने जगतजीत इंडस्ट्री कपूरथला का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान इंडस्ट्री का डिस्टीलरी डिपार्टमैंट बंद पड़ा था लेकिन फूड डिपार्टमैंट काम कर रहा था।
जहां कि बूस्ट चॉकलेट पाऊडर का उत्पादन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान इस विभाग में कई खामियां पाई गईं। कैबिनेट मंत्री इंडस्ट्री में वाटर ट्रीटमैंट प्लांट की खामियों और अन्य कमियों से काफी असंतुष्ट नजर आए तथा उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने को कहा। इंडस्ट्री से अधिकारियों ने सैम्पल भी लिए हैं।