Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2018 09:52 AM
मंगलवार सुबह अर्बन एस्टेट के पास जालंधर से नकोदर की ओर जा रहे डी.एम.यू. की चपेट में आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलैंस से अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान निर्मल दास (70) पुत्र बग्गा राम निवासी...
जालंधर(गुलशन): मंगलवार सुबह अर्बन एस्टेट के पास जालंधर से नकोदर की ओर जा रहे डी.एम.यू. की चपेट में आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलैंस से अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान निर्मल दास (70) पुत्र बग्गा राम निवासी गांव खांबरा थाना सदर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
जी.आर.पी. के ए.एस.आई. रविंदर सिंह के मुताबिक मृतक द्वारा खुदकुशी की गई लगती है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसका एकमात्र बेटा इटली में रहता है जबकि बेटी कुलविंदर कौर करतारपुर में ब्याही है। बुजुर्ग निर्मल दास अपने भाईयों-भतीजों के साथ रहता था। सुबह वह बिना बताए घर से निकला। थोड़ी देर बाद यह घटना हो गई। इस संबंध में लिखित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों के हवाले कर दिया।