Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 12:18 PM
समाज के कमजोर वर्ग को भोजन मुहैया करवाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही भोजन सुरक्षा स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने के उद्देश्य से इसके लाभपात्रियों की संख्या को दोगुना किया जा रहा है।
जालंधर(पुनीत): समाज के कमजोर वर्ग को भोजन मुहैया करवाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही भोजन सुरक्षा स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने के उद्देश्य से इसके लाभपात्रियों की संख्या को दोगुना किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 9.45 लाभपात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 19.92 लाख जरूरतमंदों को इस योजना के साथ जोड़ा जा रहा है।
डी.सी. का चार्ज संभाल रहे आई.ए.एस. अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक 2.50 लाख जरूरतमंदों को स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। आने वाले समय में 2.61 लाख लोगों को राशन कार्ड मुहैया करवाए जा रहे हैं जिसका 10.47 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। अधिकारियों ने बताया कि इन 10.47 लाख लोगों में जालंधर वैस्ट, सैंट्रल व नॉर्थ हलके के एक-एक लाख लोग शामिल हैं। इसी तरह जालंधर कैंट के 1.5 लाख, आदमपुर के 1.27, फिल्लौर के 1.35, शाहकोट के 1.25 जबकि नकोदर के 1.35 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि एस.डी.एम. द्वारा जरूरतमंदों का शिनाख्त की जा रही है, यह कार्य जल्द से जल्द निपटाने की हिदायतें जारी की जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि जो भी लोग इस योजना के अंतर्गत आते हैं, वे संबंधित एस.डी.एम. कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।