3 बच्च्यिों का नहीं कोई मददगार, मां-बाप छोड़कर चले गए बिहार

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2020 09:08 AM

no help for 3 girls parents left bihar

बस्ती शेख के मोहल्ला मनजीत नगर में छोटी-छोटी 3 बहनों की परेशानी का मामला सामने आया है

जालंधर (अली): बस्ती शेख के मोहल्ला मनजीत नगर में छोटी-छोटी 3 बहनों की परेशानी का मामला सामने आया है जो लॉक डाऊन की हालत में मुश्किल से जिंदगी बसर कर रही हैं। जानकारी हासिल करने पर पता चला कि 12, 9 और 6 साल की 3 बहनों का पिता पत्नी से झगड़ा कर पहले ही घर छोड़ कर चला गया।

मां घर संभाल रही थी जो लॉक डाऊन से पहले पड़ोसी की देखरेख में लड़कियों को छोड़ कर बिहार चली गई। ऐसे में उन बच्चियों के पास न खाने के लिए राशन है और न सब्जी खरीदने के लिए पैसा। मकान मालिक का किराया भी नहीं भरा तो उसने बिजली काट दी। पत्रकार ने थाना नं.- 5 के एस.एच.ओ. रविन्द्र सिंह से बात की तो उन्होंने तुरंत एक समाजसेवी को भेज कर थोड़ा राशन भिजवाया और बिजली चालू करने के आदेश भी दिए, लेकिन अभी भी उक्त लड़कियों के सामने खाने और सब्जी खरीदने जैसी समस्या है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!