Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2018 08:07 AM
वीरवार देर रात रंधावा मसंदा स्थित अजीत सिंह रंधावा के डेरे में बेरहमी से हुए प्रवासी मजदूर गौरव के कत्ल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, हालांकि पुलिस ने इस संबंधी कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक गौरव हत्या मामले की जांच कर रही...
जालंधर(रमन, माही): वीरवार देर रात रंधावा मसंदा स्थित अजीत सिंह रंधावा के डेरे में बेरहमी से हुए प्रवासी मजदूर गौरव के कत्ल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, हालांकि पुलिस ने इस संबंधी कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक गौरव हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस पार्टी ने इलाके के रहते एक प्रवासी युवक को हिरासत में लिया है जिसने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी है। वारदात को अंजाम देने वाले बाकी व्यक्तियों को काबू करने के बाद पुलिस उक्त केस संबंधी प्रैस कांफ्रैंस करके खुलासा करेगी।
ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्र बताते हैं कि राऊंड अप किए युवक ने पुलिस समक्ष खुलासा किया है कि प्रेम प्रसंग के चलते कत्ल किया गया था। जिस लड़की के साथ गौरव का प्रेम प्रसंग था उसके रिश्तेदार व कुछ दोस्तों को इसकी भनक लग गई थी। हत्या से कुछ दिन पहले इसी वजह से गौरव का लड़कों के साथ विवाद हुआ था जिन्होंने गौरव व लड़की को पकड़ लिया था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मकसूदां पुलिस आरोपी के बयानों के आधार पर बाकी हत्यारों को पकडऩे के लिए देर रात तक छापेमारी कर रही थी।