Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2018 12:15 PM
वेतन न मिलने से खफा नगर निगम के मुलाजिमों की हड़ताल सोमवार को भी जारी है। सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल और निगम मुलाजिम यूनियन के राजन गुप्ता ने कहा कि पिछले कई महीने से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है।, जिससे मुलाजिमों के घर की आर्थिक...
जालंधर(सोनू) : वेतन न मिलने से खफा नगर निगम के मुलाजिमों की हड़ताल सोमवार को भी जारी है। सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल और निगम मुलाजिम यूनियन के राजन गुप्ता ने कहा कि पिछले कई महीने से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे मुलाजिमों के घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
उनकी मांग है कि मुलाजिमों की सैलरी 7 से 10 तारीख के बीच दी जाए। इसके अलावा नगर निगम के सस्पैंड किए गए 9 अफसरों को पेंडिंग इंक्वारी तक बहाल किया जाए और उन्हें चंडीगढ़ की बजाए जालंधर में ही अटैच किया जाए। साथ ही विजीलैंस ब्यूरो की बजाए स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस से जांच करवाई जाए।