Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2018 05:26 PM
पंजाब के जालंधर शहर को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त दीपरव लाकड़ा और महापौर जगदीश राज राजा ने शनिवार को‘स्वच्छता ही सेवा‘ मुहिम की शुरुआत की।
जालंधरः पंजाब के जालंधर शहर को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त दीपरव लाकड़ा और महापौर जगदीश राज राजा ने शनिवार को‘स्वच्छता ही सेवा‘ मुहिम की शुरुआत की।
लाकड़ा ने शनिवार को बताया कि इस मुहिम के लिए नगर निगम ने स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, बागबानी और अन्य विभागों की आठ टीमें लगा कर अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई का काम शुरू किया गया। हर टीम में 35 सदस्य हैं और महापौर और निगमायुक्त के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस मुहिम के सार्थक नतीजे मिलेंगे।
इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त आशिका जैन, सहायक आयुक्त हिमांशु जैन, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री कृष्ण, पार्षद रजनी बाहरी, कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी और अन्य उपस्थित थे।