विशेष सारंगल निभाएंगे निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2018 11:58 AM

municipal commissioner

चुनाव आयोग ने वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी तथा जालंधर नगर निगम के कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा की ड्यूटी मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों हेतु लगा दी है, जिसके चलते श्री लाकड़ा जालंधर निगम से लम्बी छुट्टी पर रहेंगे।

जालंधर(खुराना): चुनाव आयोग ने वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी तथा जालंधर नगर निगम के कमिश्रर दीपर्व लाकड़ा की ड्यूटी मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों हेतु लगा दी है, जिसके चलते श्री लाकड़ा जालंधर निगम से लम्बी छुट्टी पर रहेंगे। 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक लाकड़ा अब दिसम्बर के पहले सप्ताह में जालंधर लौटेंगे, तब तक आई.ए.एस. अधिकारी विशेष सारंगल जालंधर नगर निगम के कमिश्रर की जिम्मेदारी निभाएंगे। अभी पंजाब सरकार की ओर से इस बाबत ऑर्डर आने बाकी हैं परन्तु श्री लाकड़ा ने विशेष सारंगल को चार्ज सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!