मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र की हरी झंडी के बाद सांसद संतोख चौधरी ने चुनावी अभियान शुरू किया

Edited By swetha,Updated: 25 Mar, 2019 11:54 AM

mp santokh chaudhary started an election campaign

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। होली से एक दिन पहले चंडीगढ़ में सांसद संतोख सिंह ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की थी तथा साथ ही पंजाब...

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। होली से एक दिन पहले चंडीगढ़ में सांसद संतोख सिंह ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की थी तथा साथ ही पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मिले थे, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रायोजित चैनल के जाली स्टिंग आप्रेशन से सांसद चौधरी को बेफिक्र होकर अपनी चुनावी तैयारियां शुरू करने को कहा था। मुख्यमंत्री ने सांसद चौधरी को समय गंवाए बिना सभी विधानसभा हलकों में जाने के लिए कहा था। यद्यपि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी द्वारा उम्मीदवार का ऐलान अभी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही किया जाना है परंतु चौधरी संतोख सिंह ने अपना चुनावी अभियान होली वाले दिन शुरू  कर दिया। उन्होंने जालन्धर  जिले से संबंध रखते कांग्रेसी विधायकों से बैठकें की। 

वह कांग्रेसी विधायक राजिन्द्र बेरी (जालन्धर केंद्रीय), परगट सिंह (जालन्धर कैंट), बावा हैनरी (जालन्धर उत्तरी), चौधरी सुरिन्द्र सिंह (करतारपुर), हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया (शाहकोट), विक्रमजीत सिंह चौधरी (फिल्लौर), मेयर जगदीश राजा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ लंच व डिनर पर पिछले 2 दिनों में  बैठकें कर पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दे चुके हैं जिसमें निर्णय लिया गया  कि अकाली-भाजपा गठबंधन पर आने वाले दिनों में जोरदार चुनावी व सियासी हमला बोला जाएगा। चौधरी संतोख सिंह ने आज भी दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चुनावी तैयारियां का जायजा लिया तथा बैठकें की। आदमपुर तथा जालन्धर वैस्ट के कांग्रेसी कौंसलर व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी सांसद चौधरी सम्पर्क साधने में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!