दुनिया के 25 प्रदूषित शहरों की सूची में पंजाब के ये शहर

Edited By Updated: 13 May, 2016 03:27 PM

most polluted in world

दुनिया के कई शहर ऐसे हैं जिनकी आबोहवा इंसानी जीवन के लिए खतरनाक है। विश्‍व स्वास्थ्‍य संगठन (WHO) की ओर से

नई दिल्ली : दुनिया के कई शहर ऐसे हैं जिनकी आबोहवा इंसानी जीवन के लिए खतरनाक है। विश्‍व स्वास्थ्‍य संगठन (WHO) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों की सूची में पंजाब के  4 शहर लुधियाना, खन्ना, अमृतसर, और गोबिंदगढ़ भी शामिल है।
 
हवा में सबसे अधिक सुक्षम कणों के स्तर वाले ये शहर दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित 25 शहरों की सूची में शामिल है।  ऐसे शहर हमारे देश में भी हैं जहां प्रदूषण का स्तर वहां रहने वाले लोगों की जान के लिए मुनासिब नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि विश्व  के 67 देशों के 795 शहरों में वायु प्रदूषण की जो स्थिति है उनमें हवा में पार्टिक्युलेट मैटर अर्थात मानव स्वास्थ्य के लिए घातक धूल के बेहद बारीक कणों के मामले में दिल्ली की आबो हवा में सुधार हुआ है। 
 
ईरान का शहर देश में सर्वाधिक प्रदूषित
ईरान का जाबुल शहर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। इसके बाद भारत के ग्वालियर, इलाहाबाद और दिल्ली आते हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में कम और मध्यम आय वर्ग की एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले 98 प्रतिशत शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ की ओर से निर्धारित मानकों से काफी अधिक है। पांच वर्षों में इन आबो-हवा में प्रदूषण का स्तर पांच गुना बढ़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!