Edited By Jatinder Chopra,Updated: 08 Apr, 2020 10:40 AM
कोरोना वायरस के प्रभाव को बढऩे से रोकने के लिए आज विधायक राजिन्द्र बेरी ने खुद सैनीटाइजेशन अभियान की कमान संभाली। विधायक बेरी
जालंधर(चोपड़ा): कोरोना वायरस के प्रभाव को बढऩे से रोकने के लिए आज विधायक राजिन्द्र बेरी ने खुद सैनीटाइजेशन अभियान की कमान संभाली। विधायक बेरी पार्षद शैरी चड्ढा के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैनक बाजार, टिक्की वाला चौक, सैदां गेट के क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव करते दिखे।
विधायक बेरी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए हरेक वार्ड में सैनीटाइजेशन की मुहिम चलाई जा रही है। सैंट्रल हलके के हरेक इलाके में लोगों तक लंगर व राशन पहुंचाने के लिए इलाका पार्षदों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।