Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 02:36 PM
छपरा (बिहार) पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड (रामा मंडी) में नामजद आरोपी राजू पटेल पुत्र लल्लन पटेल निवासी कछूरामपुर थाना दुबहड़ जिला बलिया (यू.पी.) को प्रोडक्शन वारंट पर थाना रामा मंडी की पुलिस जालंधर लाएगी ताकि उक्त कांड को...
जालंधर(महेश): छपरा (बिहार) पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड (रामा मंडी) में नामजद आरोपी राजू पटेल पुत्र लल्लन पटेल निवासी कछूरामपुर थाना दुबहड़ जिला बलिया (यू.पी.) को प्रोडक्शन वारंट पर थाना रामा मंडी की पुलिस जालंधर लाएगी ताकि उक्त कांड को लेकर जालंधर की माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाए।
यह जानकारी थाना रामा मंडी के प्रभारी इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने दी है, जोकि इस डकैती कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरगर्मी से काम कर रहे हैं और यू.पी., बिहार में कई स्थानों पर उनके द्वारा रेड भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छपरा (बिहार) पुलिस के एस.आई. ’वाला सिंह द्वारा काबू किए गए राजू पटेल पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं। राजू पटेल छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ की लूट, राजस्थान व ओडिशा में गोल्ड की लूट के अलावा और भी कई बड़े आपराधिक मामलों में नामजद है।
इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि राजू पटेल के एक और साथी अरुण उर्फ राजन निवासी बलिया यू.पी. की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है। इसकी तलाश में भी एक पुलिस पार्टी यू.पी. के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि रामा मंडी मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड को लेकर थाना रामा मंडी में 29 अगस्त 2016 को मुकद्दमा नं. 200 दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार गोल्ड डकैती कांड के अब केवल एक आरोपी अरुण (राजन) ही पकडऩा बाकी रह गया है। वर्णनीय है कि 10 किलो गोल्ड की हुई डकैती में पुलिस अभी तक केवल & किलो 700 ग्राम गोल्ड ही बरामद कर सकी है।