Edited By Vaneet,Updated: 27 Jun, 2018 09:09 PM
प्रीत नगर इलाके में बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया...
जालंधर(राजेश): प्रीत नगर इलाके में बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना 8 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना 8 की पुलिस के अनुसार प्रीत नगर सोढ़ल रोड पर एक युवक जिसकी आयु करीब 25 वर्ष थी बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था। जिसे देख लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचित किया जिसने मौके पर पहुंच युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मृतक की देर रात तक पहचान ना होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटों तक अस्पताल में रखवा दिया है। युवक की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।