Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Nov, 2019 11:10 AM
जालंधर बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आटो चालक सहित सवारी की भी मौत हो गई।
जालंधर(सोनू): जालंधर बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आटो चालक सहित सवारी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक आटो चालक चोगिट्टी के नजदीक रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह के समय फ्लाईओवर पर जब वह आटो को उतार रहा था तो पिछे से आ रहे बेकाबू टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर ने आटो चालक और आटो में बैठी सवारी को बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद पी. सी. आर. ने घायलों को आटो से बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।