Edited By swetha,Updated: 21 Apr, 2019 07:57 AM
बहन से लव मैरिज करने वाला जीजा साले की पत्नी को लेकर फरार हो गया है और लंबे अर्से से उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा। राम नगर जालंधर निवासी कीमती लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन सुनीता के साथ शाहकोट निवासी सोनू की लव मैरिज हुई जिससे उनके 4...
जालंधर(पुनीत): बहन से लव मैरिज करने वाला जीजा साले की पत्नी को लेकर फरार हो गया है और लंबे अर्से से उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा। राम नगर जालंधर निवासी कीमती लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन सुनीता के साथ शाहकोट निवासी सोनू की लव मैरिज हुई जिससे उनके 4 बच्चे हुए।
कीमती ने कहा कि उसके जीजा सोनू की नीयत खराब हो गई व वह उसकी पत्नी सोनिया को पिछले वर्ष दशहरे के बाद लेकर फरार हो गया। उसने बताया कि उसकी शादी गुरदासपुर की सोनिया से 2011 में हुई, जिससे उसके 3 बच्चे हैं। सोनिया जाते वक्त 1 लड़का साथ ले गई जिसका नाम वंश है। पीड़ित ने बताया कि उसके 2 बच्चे महक व प्रिंस उसके पास हैं।इस संबंध में थाना-1 में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लंबे अर्से से वह थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उसने कहा कि इस संबंध में जब उसने पुलिस में शिकायत दी तो जीजा व सोनिया के मोबाइल भी चल रहे थे। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।