Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2019 09:22 AM
ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने कहा कि चुनावों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से चौकसी रखे हुए है।इसी के चलते ही लगातार चैकिंग अभियान जारी है। उन्होंने खुद नैशनल हाईवे पर (जालंधर-दिल्ली मार्ग) परागपुर पुलिस चौकी के बाहर विशेष नाकाबंदी...
जालंधर(महेश): ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने कहा कि चुनावों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से चौकसी रखे हुए है।इसी के चलते ही लगातार चैकिंग अभियान जारी है। उन्होंने खुद नैशनल हाईवे पर (जालंधर-दिल्ली मार्ग) परागपुर पुलिस चौकी के बाहर विशेष नाकाबंदी करवा कर वहां से निकलने वाले वाहनों की चैकिंग अपनी मौजदूगी में करवाई।
इतना ही नहीं उन्होंने खुद कई बसों में सवार होकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उनके सामान की भी चैकिंग करवाई। ए.डी.सी.पी. भंडाल ने कहा कि पंजाब के चुनाव 19 मई को होने हैं, जिसके चलते पुलिस किसी को भी कानून की उलंघना करने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर हर समय पुलिस की नजर रहेगी। भंडाल ए.सी.पी. कैंट रविन्द्र सिंह व एस.एच.ओ. कैंट और परागपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन समेत करीब एक घंटा परागपुर हाईवे पर मौजूद रहे। भंडाल ने लाइसैंसी असला रखने वाले लोगों से कहा है कि वह जल्द से संबंधित पुलिस स्टेशन में अपना असला जमां करवाएं।